#हादसा

July 2, 2024

रिश्तेदार की दुकान से लौट रहा था: पांव फिसला तो 500 मीटर नीचे जा गिरा

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कमीर सिंह के रूप में हुई है- जो कि रच्छाड़ा स्पैड़ू का रहने वाला था। कमीर सिंह पिछले करीब एक महीने से अपने रिश्तेदार की दुकान पर काम कर रहा था।

रिश्तेदार की दुकान पर करता था काम

बताया जा रहा है कि कमीर सिंह बैजनाथ उपमडंल के जालसू धार के नीचे अपने सांडू की दुकान पर काम करता था। इसी बीच आज जब वह अपने घर वापस आ रहा था तो उसके बैग की रस्सी टूट गई। जिसे ठीक करने के लिए वह रास्ते में ही रुक गया। इस दौरान उसके साथ भेड़पालक मोहण निवासी महेशगढ़ भी था।

यह भी पढें: बूढ़ी महिला के ऊपर से गुजर गई तेज रफ़्तार ट्रेन: मौके पर प्राण पखेरू उड़े

500 मीटर नीचे ढांक में मिला शव

वहीं, जब कमीर सिंह काफी देर तक नहीं आया तो मोहण ने इस बात की जानकारी उप्रधान को दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीम सिंह की तलाश शुरू की। पुलिस टीम को करीब 500 मीटर नीचे ढांक में करीम सिंह पड़ा हुआ दिखाई दिया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। ढांक से गिरने के कारण करीम की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में मौत का कारण बड़े पत्थर से टकराने के कारण लग रहा है। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

यह भी पढें: पंजाब से परेशान हिमाचल के ड्राइवर: तोड़े जा रहे शीशे, मंत्री से मिलने पहुंचे- मांगी मदद

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

तीन बच्चों से छिन गई मां की ममता

यह दुखद खबर हिमाचल के जिला ऊना से सामने आई है। यहां तीन बच्चों की मां ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मृतका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। परिजनों का कहना है कि सुबह महिला ने खुद खाना बनाया और उसके बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फंदे से लटका मिला इंजीनियर का शव

यह सनसनीखेज मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से सामने आया है। यहां कोटला में फोरलेन निर्माणकार्य में जुटी कंपनी के कर्मी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान अमित धीमान के रूप में हुई है- जो कि महज 27 साल का था। अमित अपने साथियों से यह कहकर निकला था कि वह बाहर से खाना खाने जा रहा है। मगर रात भर अमित घर नहीं लौटा। अगली सुबह पुल के...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख