#हादसा

December 30, 2024

हिमाचल : पत्नी का हाथ पकड़ फूट-फूट कर रोया पति, एक साल पहले ही हुई थी शादी

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही हादसों का भी सिलसिला शुरू हो गया है। सूबे में भारी बर्फबारी के बाद अब लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आने लगी है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है।यहां चार मील पर सड़क से गुजर रही एक कार पर लैंडस्लाइड हुआ है। यह हादसा परिवार को कभी ना भूलने वाला गम दे गया है।

हादसे ने छीनी खुशियां

दरअसल, इस हादसे ने छुट्टियां बिताने आए पति-पत्नी की खुशियां छीन ली हैं। हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत पति-पत्नी सवार थे। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई है। जबकि, महिला का पति और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : रेन शेल्टर में पड़ी मिली देह, परिवार का नहीं चल पाया पता

पति ने नहीं हटाने दिया ऑक्सीजन मास्क

महिला की मौत के बाद उसका पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़ कर बैठा रहा। उसने काफी देर तक डॉक्टरों को मृत पत्नी का ऑक्सीजन मॉस्क भी नहीं हटाने दिया। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। पति डॉक्टरों से कह रहा था कि अभी इसने आंखे खोली थी। इसे होश में ले लाओ किसी तरह मैं विनती करता हूं। अस्पताल में पति को रोता-बिलखता देखकर वहां मौजद हर किसी की आंखें नम हो गई। हादसे में पति को खुद भी चोटें आई हैं, लेकिन उसे खुद की होश नहीं थी। वो बस अपनी पत्नी को एकटक लगाए हुए देखता रहा। मृतका की पहचान प्रिया पत्नी चंचल निवासी मुंबई, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। जबकि. चालक की पहचान शिव सिंह के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : खाई में गिरी बस, अमृतसर से चिंतपूर्णी माथा टेकने आए थे श्रद्धालु

शादी को हुआ था एक साल

बताया जा रहा है कि अस्पताल में चंचल को घर सो फोन आया तो चंचल जोर-जोर से रोने लगा। चंचल ने रोते-रोते बोला पापा मुझे माफ करो, मैं मां को क्या मुंह दिखाउंगा। प्रिया को मैं सकुशल घर नहीं ला पाया।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी पांच दिन के टूर पर हिमाचल घूमने आए थे। दोनों ने करनाल से एक गाड़ी बुक की थी। पहले दोनों शिमला गए- जहां तीन दिन रहने के बाद दोनों मनाली घूमने चले गए। चार मील के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया, जब सड़क से एक हरियाणा नंबर की कार HR45E-4591 मनाली से वापस लौट रही थी। चार मील के पास पहुंचते ही अचानक कार के ऊपर पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे। यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलती कार पर पहाड़ से गिरे पत्थर, नहीं बच पाई महिला

कार पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर

पत्थर गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कार में सवार महिला का पति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

आई चिल्लान की आवाज

कार चालक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी काफी खुश थे। वापसी के समय दोनों फोटो लेने के लिए भी रुके थे। चालक ने बताया कि वो उन्हें दिल्ली छोड़ने जा रहा था। मगर बीच रास्ते में पंडोह से आगे आने पर जहां पहाड़ की कटिंग चली हुई है- वहां पर एक गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे रुक गई। इसके बाद वो गाड़ी निकली तो उसने अपनी गाड़ी आगे की तो पहाड़ से एक चट्टान गाड़ी के ऊपर गिर गई। ड्राइवर ने बताया कि मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ- मुझे बस मैडम के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में अंगीठी जला सोए थे बाप-बेटे, दोनों ने एक साथ त्यागे प्राण

पत्नी का हाथ पकड़ रोता रहा पति

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मगर प्रिया का पति चंचल पत्नी का हाथ पकड़कर रोता रहा और कहता रहा मुझे माफ कर दो। मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी साक्षी वर्मा ने बताया की महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है।

जंजैहली में भी हुआ लैंडस्लाइड

बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। मंडी जिला में ही रविवार दोपहर करीब 12 बजे जंजैहली में भी पहाड़ से बड़ी बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी हैं। यह लैंडस्लाइड मंडी रिकांगपिओ सड़क पर छतरी और आनी के बीच रानाबाग नामक स्थान पर हुआ है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख