हमरीपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नादौन दूरभाष केंद्र के बाहर एक स्कूटी सवार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में गया। हादसे में स्कूटी सावर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार का सिर पूरी तरह से कुचल गया।
HRTC कंडक्टर की दर्दनाक मौत
हादसे के बाद वाहन चालक मौके स फरार हो गया। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है- जो कि ज्वालामुखी के कोपड़ा कटोई गांव का रहने वाला था। अशोक कुमार HRTC में बतौर कंडक्टर सर्विस करता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार : 14 साल की बच्ची को प्रेग्नेंट कर गया रिश्तेदार
बस लगाकर जा रहा था घर
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार रविवार देर शाम बस के साथ नादौन के गांव बसारल गया था। यहां उसने बस खड़ी की और स्कूटी पर अपने घर वापस जाने के लिए निकल गया। इसी दौरान नादौन नादौन शहर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
वाहन चालक ने बुरी तरह से कुचला
वाहन की टक्कर लगते ही अशोक स्कूटी समेत सिर के बल सड़क पर गिर गया। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे बुरी तरह से कुचल दिया और खुद मौके से फरार हो गया। मंजर इतना भयानक था कि देखने वालों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के छोटे से गांव का बेटा नितिन चौधरी सेना में बना लेफ्टिनेंट
मौके पर मौजूद लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस और अशोक के परिजनों को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आरोपी फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस
मामले की पुष्टि करते हुए DSP नितिन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मौके पर लगे CCTV को खंगाला जा रहा है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।