#हादसा

August 31, 2024

सड़क किनारे पेड़ से टकराई HRTC बस, 24 यात्री थे सवार; मच गई चीख पुकार

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी हादसे का शिकार हो रही हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के कांगड़ा जिला के पठानकोट के पास चक्की में हुआ है। यहां चंबा डिपो की एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस चंबा से चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

एचआरटीसी की बस पेड़ से टकराई

जिस समय बस हादसे का शिकार हुई उस समय बस में 24 के करीब यात्री सवार थे। जैसे ही बस अनियंत्रित हुई और उसकी पेड़ से जोरदार टक्कर हुई तो बस में बैठी सवारियों के बीच चीखो पुकार मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बस में बैठी सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें: HRTC बनी लोगों की पहली पसंद: मिला पीपल्स चॉइस अवार्ड

24 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि शनिवार को 24 यात्रियों से भरी एक एचआरटीसी की बस चंबा से चंडीगढ़ के लिए जा रही थी। जब बस पठानकोट के चक्की के पास पहुंची और अचानक से चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित बस सड़क से बाहर निकल गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद डर के मारे बस में सवार यात्री चीखने चिल्लाने लग पड़े। यह भी पढ़ें: हिमाचल- सीवरेज प्लांट में मिला 4 महीने का भ्रूण, किसने फेंका जांच शुरू

चंबा डिपो थी बस

इस घटना में बस में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। लेकिन किसी की स्थित गंभीर नहीं है। हादसे के बाद लोगों की चीखने की आवाज सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियांे को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही चंबा डिपो ने पठानकोट डिपो से एक दूसरी बस की व्यवस्था की और यात्रियों को उस बस में आगे भेजा।

क्या कहते हैं एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक

मामले की जानकारी देते हुए एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि एचआरटीसी चंबा डिपो की बस हादसे का शिकार हुई है, लेकिन हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

यह भी पढे़ं: घर से बिना बताए चली गई 17 वर्षीय लड़की, खोज में दर-दर भटक रही मां

बीच रास्ते खराब हो रही निगम की बसें

बता दें कि इन दिनों हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें जगह जगह खराब हो रही हैं। परिवहन निगम की यह बसें कहीं भी खड़ी हो जा रही हैं। जिससे उसमें सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंबा जिला में बीते रोज भी एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई थी। लोगों की मानें तो निगम पुरानी और खटारा बसों को रूटों पर भेज रहा है, जिसके चलते यह बसें बीच रास्ते हांफ जाती हैं। यह भी पढ़ें: मौसम विभाग का नया अलर्ट आया सामने, बारिश के साथ गिरेगी बिजली

किलाड़ से चंबा आ रही बस भी बीच रास्ते हुई खराब

किलाड़ से यात्रियों को लेकर चंबा आ रही एक बस बुधवार को बीच रास्ते में ही खराब हो गई थी। यह बस भूत ग्राउंड के पास खराब हुई थी। करीब डेढ़ घंटे तक सवारियों को सड़क किनारे इंतजार करना पड़ा था। डेढ़ घंटे बाद चालक और परिचालक ने बस में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया, उसके बाद ही बस आगे चल पाई। जिसके चलते पांगी के लोग देर रात को चंबा पहुंचे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख