चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा HRTC डिपो की बस हादसे का शिकार हो गई है। देर रात हुए इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है। जबकि 16 घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस चंबा से अमृतसर की ओर जा रही थी।
देर रात हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बीती रात को पठानकोट को चंबा से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ है। हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है।चंबा से पठानकोट की ओर से जा रही HRTC बस बुंगल बधानी गांव के पास हादसे का शिकार हुई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल- ‘प्यारी बहना’ योजना में सरकार ने दिया झटका, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
हादसे में टूटे बस के शीशे
बताया जा रहा है कि गांव बुंगल बधानी के पास बस सड़क पर अचानक पलट गई और सवार घायल हो गए। वहीं एक यात्री की मौत हो गई। बस के आगे के शीशे भी हादसे में टूट गए है। वहीं घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: शिमला विवादित मस्जिद पर आज MC कोर्ट में सुनवाई, हिंदू संगठन की नजर फैसले पर टिकी
जांच में जुटी पुलिस
हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पठानकोट पुलिस हादसे की जांच कर रही है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।