#हादसा

March 15, 2025

हिमाचल: होली के रंग धोने उतरा था नदी में, तेज बहाव में बह गया युवक 

नहीं आता था तैरना, सर्च ऑपरेशन जारी 

शेयर करें:

ब्यास की धारा में युवक की तलाश

देहरा। हिमाचल प्रदेश के देहरा में थाना खुंडियां क्षेत्र में 27 साल का मजदूर युवक अपने साथियों के साथ होली खेलने सुजानपुर गया था। लौटते हुए रंग धोने के लिए वह ब्यास नदी में नहाने उतर गया। उसे तैरना नहीं आता था। थोड़ी ही देर में वह नदी के तेज बहाव में बह गया। 

 

यूपी का रहने वाला था


यह घटना सिहोरवाला पुल के पास व्यास नदी की है। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर के वडगोह का रहने वाला दुर्गेश वर्तमान में पालमपुर के ठाकुरद्वारा में रह रहा था। होली के दिन वह नहाने के लिए भलेठ पुल के नीचे ब्यास नदी में जा उतरा। पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मिल सका।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर के आरोप पर त्रिलोक जम्वाल का बड़ा बयान, बताया गैंगवार; जानें क्यों

 

ड्रोन कैमरे से तलाश जारी 


डीएसपी ज्वालामुखी आर.पी. जसवाल के अनुसार पुलिस ने ड्रोन कैमरे से तलाश की। लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। टीम आज नहीं पहुंच सकी। अब कल से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

 

पीओपी का काम करता था


योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह और दुर्गेश पीओपी का काम करते हैं। सभी मजदूर होली मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन रोक दिया है। कल एसडीआरएफ की टीम के आने के बाद फिर से तलाश शुरू की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख