#हादसा

December 29, 2025

हिमाचल : खेल-खेल में हा*दसा, रस्सी टूटने से 12 फीट ऊचाई से नीचे गिरी 15 महिलाएं- पहुंचीं अस्पताल

कई महिलाएं गंभीर हालत में पहुंचाई अस्पताल

शेयर करें:

Local Fair Tragedy

सोलन/सिरमौर। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल प्रतियोगिताएं हमेशा से ही वरदान साबित होती रही हैं। मगर कई बार दुर्भाग्यवश खेल-खेल में ऐसे हादसे पेश आते हैं कि, खेल में भाग ले रहे प्रतियोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है। जहां एक खेल ने करीब 15 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं महिलाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में एक पारंपरिक रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता उस समय हादसे में बदल गई, जब मुकाबले के दौरान रस्सी अचानक टूट गई।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने पंचायत चौकीदारों-सिलाई अध्यापिकाओं को दिया नए साल का तोहफा, बढ़ाया मानदेय

 

खेल के दौरान अचानक रस्सी टूटने से प्रतियोगिता में शामिल करीब 15 महिलाएं संतुलन खोकर लगभग 12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं। हादसे में कई महिलाओं को सिर, गर्दन और पैरों में चोटें आईं, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरे जोश के साथ चल रही थी प्रतियोगिता

घटना बीते कल यानी रविवार देर शाम राजगढ़ क्षेत्र के लेयुनाणा गांव में आयोजित एक स्थानीय मेले के दौरान हुई। हादसे में रस्सा-कस्सी में हिस्सा ले रही करीब 15 महिलाएं संतुलन खोकर लगभग 10 से 12 फीट ऊंचे डंगे से नीचे गिर गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरिया उद्योग में हुआ बड़ा हा*दसा, बुझ गए दो घरों के चिराग, तीन की हालत गंभीर

 

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार प्रतियोगिता पूरे जोश के साथ चल रही थी, तभी रस्सी टूटने से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिरती चली गईं। इस दौरान अधिकांश महिलाओं को पैरों, गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में एक बच्ची भी घायल हुई, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कई महिलाएं गंभीर हालत में पहुंचाई अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और आयोजकों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवर ने बताया कि रविवार रात कई महिलाएं गंभीर हालत में लाई गई थीं।

 

यह भी पढ़ें : धरने पर बैठे हिमाचल के चीफ मिनिस्टर, डिप्टी CM और अन्य मंत्री भी शामिल-  जानें क्या है वजह

 

जांच में सामने आया कि ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सोलन अस्पताल में जारी है।

सुरक्षा इंतजामों में हुई चूक

घायल महिलाओं और उनके परिजनों ने बताया कि वे सिरमौर के नारग क्षेत्र में आयोजित मेले में मनोरंजन और प्रतियोगिता में भाग लेने आई थीं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों में चूक के कारण यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख