राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: अंधड़ से रसोईघर पर गिरा पेड़, पिता की गई जान, बेटा घायल

मंडी में तेज अंधड़ ने मचाया कहर, रसोई पर गिरा पेड़

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal wind cyclone home father son injury

मंडी। हिमाचल का पहाड़ी राज्य होने के कारण आए दिन यहां के लोगों को प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। बहुत बार कई लोग इस दौरान हादसे का शिकार हो जाते हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है।

तेज अंधड़ ने मचाया कहर

यहां आंधी आने से भुंडल क्षेत्र में एक घर के ऊपर पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में एक पिता और बेटा आ गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल हुआ बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में गिरी स्कॉर्पियो, छिन गया मां-बाप का इकलौता सहारा

पेड़ की चपेट में आए बाप-बेटा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम काफी तेज आंधी चल रही थी। इस दौरान 42 वर्षीय नारद कुमार और उसका 16 साल का बेटा विनय कुमार अपने घर में रसोई घर में बैठे हुए थे। इसी बीच तेज आंधी के कारण पास मे लगा हुआ पेड़ उखड़ कर रसोई घर पर गिर गया और दोनों बाप-बेटा पेड़ की चपेट में आ गए।

पिता की गई जान, बेटा गंभीर घायल

बताया जा रहा है कि घटना के समय नारद की पत्नी अपने पशुओं का घास डालने गई हुई थी। हादसे में नारद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, विनय गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल करसोग में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, विनय की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस ने पकड़ी 5 करोड़ की चरस: वजन इतना कि पुलिस भी हैरान

गरीब परिवार से था नारद

नारद बहुत गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। नारद की मौत के बाद से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुष्टि करते हुए बताया कि नुकसान का आंकलन करने के बाद पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि दी जाएगी। मृतक के परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है। साथ ही घायल युवक के इलाज के लिए पांच हजार रुपए की राशि दी गई है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख