राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल की सीमा पर लुढ़की पिकअप: घर लौट रहे थे चार लोग

शिमला के पास पिकअप ट्रक हादसा, तीन लोगों की मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal uttrakhand border pickup fallen river four people

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे इलाके में दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिला शिमला के नेरवा क्षेत्र से सटे इलाके में एक पिकअप ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है और एक अन्य शख्स घायल बताया जा रहा है।

हिमाचल लौट रहे थे चारों सवार

हादसा उत्तराखंड की सीमा में आते हरिपुर कोटी इछाड़ी मार्ग पर उस समय पेश आया जब हिमाचल के चार लोग गाड़ी में सवार होकर उत्तराखंड के विकासनगर से वापस हिमाचल की तरफ आ रहे थे। इस दौरान अचानक गाड़ी चालक के नियंत्रण में नहीं रही और नीचे टौंस नदी में जा गिरी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना पिछली रात 8 बजे के करीब घटित हुई।

दो की मौके पर मौत, एक अस्पताल पहुंचने से पहले गुजरा 

दुर्घटना का शिकार हुई गाड़ी का नंबर HP 08-A-5397 बताया जा रहा है। बतौर रिपोर्ट्स, दुर्घटना के शिकार हुए पिकअप में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले जान गंवाई। घायल हुए व्यक्ति की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। उसका इलाज सिविल अस्पताल कालसी में हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर से लापता हुई महिला, 6 माह से नहीं गई थी ससुराल

रात 12 बजे तक चला रेस्क्यू 

दुर्घटना कि सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस SDRF की टीम ने देर रात 12 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। SDRF की टीम ने तीनों शवों को नदी से निकाला और उन्हें पोस्टमोर्टम के लिए भेजा गया है। तीनों मृतक शिमला जिला के नेरवा क्षेत्र के निवासी थे।

ये रही मृतकों की पहचान 

पुलिस ने मरने वालों के नाम रोहित धोपटा और प्रांजल बताए हैं, जो कि जिला शिमला के निवासी थे। जबकि तीसरा व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति का नाम सूचित बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगामी करवाई कर रही है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख