#हादसा

July 12, 2024

मासूम बेटी के सिर से उठा पिता का साया, 30 वर्षीय नीरज स्वर्ग सिधारा

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश की सडकों पर आवारा पशुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। जिसके कारण कई सड़क हादसे होते हैं जिनमें लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इसी क्रम में ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के ओयल गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं एक मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है।

कुछ साल पहले ही हुई थी शादी

मृतक व्यक्ति की पहचान 30 वर्षीय नीरज डढवाल के रूप में हुई है। जो गगरेट उपमंडल के ओयल गांव का रहने वाला था। मौत का कारण युवक की बाइक के सामने बेसहारा गाय का अचानक आना है। नीरज की अभी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक मासूम बच्ची भी है। नीरज अपने माता पिता के अलावा पत्नी को भी रोता छोड़ गया है। यह भी पढ़ें: HRTC कर्मचारियों से निगम ने वसूले लाखों रुपए : विरोध में स्टाफ

बाइक के सामने आई थी नील गाय

दरअसल नीरज रात के समय बाइक पर एक समारोह से लौट रहा था। इसी बीच अचानक उसकी बाइक के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। बाइक की रफ़्तार तेज़ होने के कारण नीराज अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक नील गाय से जा टकराई। यह भी पढ़ें: पति ने परलोक भेज दी पत्नी, कमरा बंद कर हुआ फरार; दो दिन बाद हुआ खुलासा

डॉक्टरों ने किया नीरज को मृत घोषित

इस हादसे में नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने नीरज के परिवार को घटना की सूचना दी और घायल युवक को गगरेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: परिवार को बेसहारा छोड़ गया शख्स, जंगल में पेड़ से ल.टकी मिली देह

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी वसुधा सूद का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है। वसुधा सूद ने हिदायत दी है कि रात के समय वाहनों कि लाईट देखकर जंगली जानवर सामने आ जाते है। इसी कारण वाहनों को धीमी गति से चलाएं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख