#हादसा
March 27, 2026
हिमाचल: बेकाबू बाइक ने पत्रकार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचे तो निकल चुके थे प्राण- इलाके में शोक की लहर
बाइक चालक को किया गिरफ्तार
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और तेज रफ्तार अब लोगों के लिए बड़ी चिंता बनती जा रही है। सड़कों पर चलना भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। ताजा मामला ऊना जिले से सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा ऊना जिला के भोटा मुख्य सड़क लठियानी के पास पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसा देर शाम करीब सवा आठ बजे हुआ। जब व्यक्ति अपनी फोटोग्राफी की दुकान बंद करके रोज की तरह पैदल अपने घर केहलवी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज चलेगी तेज अंधड़, बारिश-बर्फबारी बनेगी आफत- जारी हुआ येलो अलर्ट
टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हिमाचल: बेकाबू बाइक ने पत्रकार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचे तो निकल चुके थे प्राण- इलाके में शोक की लहर
विनोद कुमार निवासी ऊना के रूप में हुई है। जो एक पत्रकार थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, धर्मशाला स्टेडियम में होंगे तीन महामुकाबले
यह खबर सुनते ही उनके परिवार, रिश्तेदारों और जानने वालों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।