राजनीति

#यूटिलिटी

March 27, 2026

हिमाचल में आज चलेगी तेज अंधड़, बारिश-बर्फबारी बनेगी आफत- जारी हुआ येलो अलर्ट

प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

cold weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्यभर में मौसम अस्थिर रहने के आसार हैं] जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड और खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम

प्रदेश में बीते कल वीरवार को मौसम ने फिर करवट ली और कई जिलों में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजधानी शिमला समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और मौसम ठंडा हो गया। वहीं कुल्लू में सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर के बाद कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, धर्मशाला स्टेडियम में होंगे तीन महामुकाबले

ऊंचाई वाले इलाकों में हुआ हल्का हिमपात

लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में 1.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हुआ। गोंदला में करीब 1 सेंटीमीटर बर्फ गिरी, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ गई। इस बीच प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो दर्शाता है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अभी भी कड़ाके की ठंड बनी हुई है।

मैदानी इलाकों में गर्मी का असर 

दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। नेरी में भी तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यानी एक ही राज्य में कहीं ठंड और कहीं गर्मी दोनों तरह का मौसम देखने को मिल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, चीख-पुकार से दहला क्षेत्र

आज हो सकती है बारिश और बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 28 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर हिमाचल प्रदेश में भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा। 27 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।  

फिर से बढ़ सकती है हिमाचल में ठंड 

28 से 31 मार्च के बीच प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। खासकर 29 और 30 मार्च को मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है और कई हिस्सों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, इन पंपों पर आज से लागू हुए नए रेट; जानें कितने बढ़े दाम

तापमान में आ सकती है गिरावट 

तापमान के रुझान पर नजर डालें तो अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। लेकिन इसके बाद आने वाले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान भी धीरे-धीरे 2 से 6 डिग्री तक कम हो सकता है, जिससे प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख