#हादसा

February 24, 2026

हिमाचल : ट्रेन की चपेट में आया 19 साल का लड़का, मौके पर निकले प्राण- हालत देख सहमे परिजन

स्टेशन मास्टर को दी हादसे की जानकारी 

शेयर करें:

Train Accident Himachal

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 19 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठा। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे दुख और शोक में डुबो दिया है, और आसपास का इलाका भी इस त्रासदी से स्तब्ध है।

ट्रेन की चपेट में आया युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला ऊना के अरनियाला गांव में बीते कल सोमवार को लगभग पौने 10 बजे हुआ है। जब जनशताब्दी ट्रेन नई दिल्ली से ऊना की ओर आ रही थी। रेलवे स्टेशन से ठीक पहले अरनियाला गांव के पास गौरव ट्रैक पर पहुंचे और तभी ट्रेन की चपेट में आ गए।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की वित्तीय हालत पर अनुराग ने जताई चिंता, बोले-सुक्खू सरकार की मिसमैनेजमेंट से बिगड़े हालात

स्टेशन मास्टर को दी हादसे की जानकारी 

ट्रेन के लोको पायलट ने यह जानकारी तुरंत स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम मौके पर तुरंत रवाना हुई और घटनास्थल का जायजा लिया। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और स्थिति का मुआयना किया। शुरुआती जांच में यह मामला ट्रेन से टकराने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि युवक ट्रैक किनारे कैसे पहुंचे और हादसा क्यों हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा हादसे का पता 

इस मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान तुरंत नहीं हो पाई थी।

 

यह भी पढ़ें: आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार जुटाएगी 3 हजार करोड़ का अतिरिक्त राजस्व, जानें क्या है प्लान

 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कई प्रयासों के बाद यह सुनिश्चित किया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान गौरव, पुत्र जसवंत सिंह, निवासी बसोली के रूप में हुई है। शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

ट्रेन से टकराने का लग रहा मामला 

रेलवे चौकी ऊना के इंचार्ज सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर मामला ट्रेन से टकराने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद ही की जा सकेगी। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख