ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां हरोली क्षेत्र में करंट लगने से एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार के रूप में की गई है- जो कि समनाल का रहने वाला था।
घर पर काम करते लगा करंट
बताया जा रहा है कि बुधवार को कुलदीप अपने घर में बिजली से जुड़ा काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक कुलदीप को करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का जवान आंत*की मुठभेड़ में हुआ शहीद, आज पैतृक गांव पहुंचेगी पार्थिव देह
इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। चीख -पुकार सुनकर आस -पास के लोग भी कुलदीप के घर पहुंच गए।
अस्पताल ले गए, मगर जा चुकी थी जान
परिजन स्थानीय लोगों की मदद से अचेत कुलदीप को CHC हरोली लेकर पहुंचे। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की VVIP व्यवस्था! पेशी पर गए कैदी को ताजमहल घुमाने ले गए, वीडियो वायरल
अस्पताल के डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।
गहनता से हो रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए DSP हरोली मोहन रावत ने कहा है कि पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों का बयान कलमबद्ध करके मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
बीते कल भी करंट लगने से एक छात्र की गई थी जान
बता दें कि ऐसा ही एक मामला हमीरपुर जिला से भी सामने आया था। बीते कल यहां सुजानपुर में एक आठवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र की करंट लगने के कारण मौत हो गई थी। घटना के वक्त नाबालिग लड़का अपने घर पर कपड़े प्रेस कर रहा था।
कपड़े प्रेस करते युवक बेसुध होकर गिर गया था। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे आनन-फानन में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मगर वहां मौजूद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया था। युवक की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...