राजनीति

#हादसा

May 25, 2025

हिमाचल : धार्मिक कार्यक्रम के बीच अचानक टूट गया बांध, कई गाड़ियां चपेट में आईं

पुल निर्माण के लिए बनाया था अस्थायी बांध

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una Dam Broke News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक बांध टूटने से पानी का अचानक सैलाब आ गया। अचानक आए पानी के सैलाब ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। यह घटना ऊना जिला के राजपुरा जसबां पंचायत की है। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात को हुई भारी बारिश के चलते मिट्टी से बना यह बांध अचानक टूट गया था।

ऊना की राजपुरा जसबां का मामला

दरअसल आज रविवार सुबह राजपुरा जसबां पंचायत में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। यह धार्मिक कार्यक्रम खड्ड के पास ही चल रहा था। इस धार्मिक कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग आए थे। इन लोगों ने अपने वाहन खड्ड किनारे पार्क किए थे। इसी बीच अचानक से पंचायत में ही एक निर्माण कार्य के लिए बनाया गया मिट्टी का बांध टूट गया। जिससे अचानक से पानी का सैलाब आ गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से नीचे लुढ़की स्कूटी, रात भर फोन करता रहा परिवार; बेटे ने तड़प-तड़प कर त्यागे प्राण

पानी की चपेट में आई कई गाड़ियां

खडड् में अचान बढ़े जलस्तर ने खड्ड किनारे खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। कई गाड़ियां पानी के साथ आए मलबे में फंस कर रह गईं। इस घटना के बाद धार्मिक कार्यक्रम में आए लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने वाहनों को बचाने के लिए खड्ड की तरफ दौड़े लेकिन पानी तब तक पानी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले चुका था। 

पुलिया के निर्माण को बनाया था बांध

बताया जा रहा है कि राजपुरा जसबां पंचायत में पुलिया के निर्माण कार्य के चलते नाले में बहने वाले पानी को रोकने के लिए मिट्टी का अस्थायी बांध बनाया गया था। शनिवार की रात को भारी बारिश के चलते नाले में पानी का जमाव बढ़ गया। ऐसे में बांध पानी का दवाब सह नहीं पाया और रविवार सुबह बांध के पानी ने मिट्टी की दीवारों को तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल हनीमून मनाने आ रहे थे दो कपल, 21 साल की महिला का उजड़ा सुहाग-4 की हालत नाजुक

अचानक पानी के बहाव के साथ आए मलबे के चलते गाड़ियां इस मलबे में फंस गई। हालांकि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब : सुहावने मौसम का उठा रहे लुत्फ- होटलों में 90% तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

बता दें कि हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ भी चला। राजधानी शिमला के रामपुर के जगातखाना में शनिवार देर शाम को बादल फटने की घटना भी सामने आई। बादल फटने से आए मलबे में कई वाहन तिनके की तरह पानी में बह गए। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख