#हादसा
February 5, 2026
हिमाचल: श्रद्धालुओं से भरी बस के साथ हाद*सा, अचानक जाने लगी पीछे- दुकानों की दीवार से टकराई
बस से नियंत्रण खो बैठा चालक
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में उस समय चिख-पुकार मच गई, जब एक यात्रियों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा ऊना जिले के चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर आज वीरवार को हुआ है। बता दें कि बस चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। पास-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
बता दें कि तलवाड़ा वाईपास के पास, सागर रत्ना के सामने, माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक पीछे की ओर चल पड़ी और पीछे खड़ी कार से जोरदार टकरा गई। टक्कर के बाद बस पास की दुकानों की दीवार से जा टकराई।
इस समय बस में राजस्थान के जयपुर से आए श्रद्धालु सवार थे। हादसे में एक टेंपो ट्रैवलर भी क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि कार को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और बड़ी त्रासदी टल गई।
घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने यातायात को सुचारू किया और मामले की जांच शुरू कर दी। बस चालक ने बताया कि ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस पीछे की ओर चली गई। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अगर बस दुकानों की दीवार से नहीं रुकती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। हालांकि, किसी के हताहत न होने की वजह से यह हादसा सौभाग्यपूर्ण माना जा रहा है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर से यह याद दिला दिया कि धार्मिक यात्रा के दौरान भी सावधानी बेहद जरूरी है।