#हादसा

December 22, 2025

हिमाचल: बाइक सवार को रौंद कर फरार हुआ ट्रक चालक, सड़क पर तड़पता रहा युवक 

काम से घर लौट रहा था युवक

शेयर करें:

Bike Accident

सोलन। हिमाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अकसर परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए लोग घर से बाहर काम करने निकलते हैं। लेकिन जब किसी परिवार का जवान बेटा सुबह काम के चलते घर से निकला हो और शाम को उसकी लाश घर लौटे तो उस परिवार पर क्या बीतेगीए इसका अंदाजा ही लगाना मुश्किल है। ऐसा ही एक दुखद हादसा सोलन जिले के एक परिवार के साथ हुआ। यहां एक ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

काम से घर लौट रहा था युवक

बता दें कि यह हादसा सोलन जिले के पुलिस थाना बरोटीवाला के क्षेत्र में स्थित बटेड के हाईवैली अपार्टमेंट के पास हुआ है। इस हादसे में एक ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को ना सिर्फ बुरी तरह से रौंद दिया, बल्कि हादसे के बाद वह वाहन सहित मौके से फरार भी हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घूमने निकले थे 6 लड़के-लड़कियां, गहरी खाई में गिर गई कार- परिवार में मातम

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर 

बताया जा रहा है कि युवक अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान झाड़माजरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

मौके पर ही हो गई युवक की मौत 

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद  चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान मोनू कुमार निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वहां आसपास लगे सीसीटीवी की जांच शुरू कर दी है, ताकि फरार ट्रक चालक की पहचान की जा सके। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे से एक और घर तबाह- बेटा करता है पिटाई, FD तक तोड़ी- मां ने SDM को सुनाई आपबीती

मौके से ट्रक चालक फरार


ASP बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में सभी संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है। इस हादसे ने मोनू के परिवार और क्षेत्रवासियों को गहरे शोक में डाल दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख