सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से एक दुखद समाचार सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान गौरव ठाकुर पुत्र बालम चांद के रूप में हुई है। जो शहर के सनी साइड क्षेत्र का रहने वाला था।
डॉक्टर ने दी थी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार युवक सुबह नहाते वक़्त अचानक बेहोश हो गया। अचेत अवस्था में युवक को परिजन तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना अस्पताल के डॉक्टर ने स्वयं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
यह भी पढें: होशियार सिंह की बढ़ी मुश्किलें, धवाला के घर पहुंचे ओबीसी नेता, क्या पकी खिचड़ी
नहाते वक़्त बेहोश हुआ गौरव
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता बालम चांद ने बताया कि गौरव किसी बीमारी से ग्रसित था। जिस वजह से उसका आयुर्वेदिक इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गौरव काफी कमज़ोर हो गया था।
यह भी पढें: चाचा ने छह साल की भतीजी से किया था मुंह काला, मिली 25 साल की सजा
वह आतंरिक रूप से इतना कमज़ोर हो चुका था कि अपने रोज़मर्रा के काम करने में भी असमर्थ था। परिवार ने बताया कि सुबह नहाते हुए वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। जब तक परिजन गौरव को अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक वह दम तोड़ चुका था।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
मामले की पुष्टि करते हुए सोलन एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामला दर्ज करके शुरुआती छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगामी जांच शुरू कर दी जाएगी और बहुत जल्द मामले की सच्चाई का खुलासा किया जाएगा।
हिमाचल से जुड़ी इस खबर को भी पढ़ें
भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए प्रचार कर रहा था कार्यकर्ता, चली गई जान
हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए कल प्रचार. प्रसार का अंतिम दिन था। जिसके लिए सभी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता एड़ी चोटी का जोर लगाकर फील्ड में डेट रहे। मगर इस बीच एक बेहद दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें