#हादसा
June 4, 2025
हिमाचल: सड़क से लुढ़की कार - घर की छत पर गिरी, युवा डॉक्टर की थम गई सांसें
39 साल की उम्र में डॉक्टर ने त्यागे प्राण
शेयर करें:
सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आए प्रदेश में सड़क हादसों में लोगों की मौतें हो रही हैं। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के सोलन जिला से सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर एक घर की छत पर जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।
यह हादसा सोलन जिला के कुनिहार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते ऊंचा गांव के पास हुई है। बताया जा रहा है कि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बने घर की छत पर जा गिरी। इस हादसे में 39 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय डॉक्टर चंदन निवासी घनाहट्टी के रूप में हुई है। यह हादसा आज बुधवार सुबह करीब 9 बजे के आसपास कुनिहार.कुफ्टू मार्ग पर हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अभी ठंडी भी नही पड़ी थी ताऊ की चिता, चिट्टा खरीदने अमृतसर पहुंच गया 20 वर्षीय भतीजा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक जोरदार आवाज हुई। जिसे सुन कर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घटना की जानकारी कुनिहार पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। लेकिन तब तक युवा डॉक्टर की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दुलहन बन पत्नी ने शहीद पति को किया विदा, मां करती रही सलाम- छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागारिक अस्पताल कुनिहार पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण वाहन पर चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार की डिक्की में चरस के 5 पैकेट, डैशबोर्ड में चिट्टे का लिफाफा- 3 तस्कर अरेस्ट
इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक डॉक्टर चंदन पूर्व में अर्की उपमंडल के कुनिहार, बसंतपुर सहित कई अन्य अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। मौजूदा समय में वह जिला शिमला में तैनात थे।