#हादसा

April 13, 2026

हिमाचल में अ*ग्निकांड- एक साथ फटे आठ सिलेंडर- कई दुकानें राख, मौके पर आर्मी-एयरफोर्स

100 साल पुरानी थी मार्केट

शेयर करें:

100 year old market

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बेहद दर्दनाक और भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में करीब 100 साल पुरानी दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरी चिंता और दुख का माहौल है। 

दुकानों में लगी भयानक आग 

बता दें कि प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल कसौली की छावनी में स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज मार्केट में बीती रात एक बेहद बड़ा और दर्दनाक अग्निकांड हो गया। यह आग रात करीब 3 बजे शुरू हुई। सबसे पहले एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लगी, लेकिन कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का वादा फेल : किसान ने सड़क पर बहाया 500 लीटर दूध, नहीं खरीद रहा था मिल्कफेड

7 से 8 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग   

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। कुल 7 से 8 सिलेंडर फटने की वजह से आग और भी तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी मार्केट इसकी चपेट में आ गई।  बताया जा रहा है कि लोगों को किसी

 

कसौली में दुकानों में भड़की आग। - Dainik Bhaskar

8 दुकानें जल कर हुई राख

आग इतनी भयानक थी कि पास की दुकानें भी बच नहीं पाईं। इस हादसे में 4 रेस्टोरेंट, 1 मेडिकल स्टोर और 3 गिफ्ट शॉप पूरी तरह जलकर राख हो गईं। यानी कुल मिलाकर 8 दुकानें पूरी तरह खत्म हो गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग कुछ ही मिनटों में इतनी फैल गई कि कुछ भी बचाने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : बैसाखी पर सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा : राशन डिपुओं पर दालों के रेट घटाए, सरसों तेल भी सस्ता

आग की लपटें देख युवक ने मचाया शोर

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सबसे पहले एक स्थानीय युवक ने आग की लपटें देखीं। उसने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने-अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।

 

कसौली छावनी स्थित हेरिटेज मार्केट में भीषण आग।

2 घंटे बाद आग पर पाया काबू

इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की 7 से 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थिति गंभीर देखते हुए आर्मी और एयरफोर्स की टीमों को भी बुलाया गया। सभी ने मिलकर करीब 2 घंटे तक लगातार मशक्कत की, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं थमेगी बारिश-बर्फबारी, 3 दिन बाद से फिर बदलेगा मौसम- आंधी का अलर्ट जारी

100 साल पुरानी थी मार्केट

इस पूरी घटना ने हेरिटेज मार्केट को भारी नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि यह मार्केट करीब 100 साल पुरानी थी और ऐतिहासिक महत्व रखती थी। ऐसे में यह सिर्फ आर्थिक नुकसान नहीं बल्कि एक बड़ी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक क्षति भी मानी जा रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है।

 

कसौली मार्केट में आग पर काबू पाते हुए दमकल कर्मी।

लोगों ने सिस्टम को लेकर उठाए गंभीर सवाल 

वहीं दूसरी तरफ, स्थानीय लोगों ने फायर सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि फायर लाइन समय पर नहीं खोली गई, जिसकी वजह से आग तेजी से फैलती चली गई। लोगों का कहना है कि अगर समय पर पानी की सप्लाई शुरू हो जाती तो इतना बड़ा नुकसान शायद टल सकता था। करीब 2 से 3 घंटे की देरी के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई, तब जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख