राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद उठ ना सके शिक्षक खजान सिंह- पसरा मातम

सिरमौर में स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूल शिक्षक की मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal sirmour paonta teacher bike scorpio collided

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में सोमवार को, पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हुए हादसे में एक स्कूल प्रवक्ता की मौत हो गई।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से हुई टक्कर

जानकारी के अनुसार, शिक्षक खजान सिंह परमार बाइक पर बैठाकर लगभग 7:45 बजे के करीब कोडगा सखोली अपने स्कूल की और जा रहे थे। तभी अचानक किशनकोट के समीप एक तेज रफ्तार HP17D9000 नंबर की स्कॉर्पियो के साथ उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना को देख इलाके में अफरा तफरी मच गई।

हिंदी के प्रवक्ता थे खजान सिंह परमार

स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार शिक्षक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक शिक्षक की पहचान आंज भोज क्षेत्र के तहत आते गांव शिवा के रहने वाले खजान सिंह परमार के नाम से हुई है। मृतक शिक्षक कोडगा सखोली के एक स्कूल में हिंदी विषय के प्रवक्ता थे।

तीन बच्चों को छोड़ गए पीछे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खजान सिंह के तीन बच्चे (दो लड़के और एक लड़की) हैं। वो 2027 में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे, लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना के कारण अब उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनकी बेटी और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अचानक उनके परिवार पर इतनी बड़ी आफत टूट पड़ी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अदिति सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी उनको हॉस्पिटल द्वारा दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस उपयुक्त कार्रवाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बहन के घर से लापता हुई महिला, 6 माह से नहीं गई थी ससुराल

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख