#हादसा

December 26, 2024

हिमाचल: दहके कबाड़ गोदाम में खाक हो गई 4 साल की मासूम, मां अस्पताल में भर्ती

शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में दो दिन में चार चार साल के दो बच्चे जिंदा जल गए। पहली घटना में मंगलवार देर शाम लाहौल स्पीति जिला के केलांग मंे एक घर में आग लगने से अंदर सो रहा चार साल का बच्चा जिंदा जल गया। इसी तरह से बीते रोज बुधवार देर शाम को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक कबाड़ के गोदाम में आग लगने से एक चार साल की बच्ची जिंदा जल गई। इस बच्ची का शव बुधवार देर रात को बरामद कर लिया गया है।

पांवटा साहिब में कबाड़ गोदाम में लगी थी आग

दरअसल बुधवार देर शाम को पांवटा साहिब के बायकुआं गुर्जर कॉलोनी में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिस समय गोदाम में आग लगी, गोदाम में कुछ लोग काम कर रहे थे। वहंी एक चार साल की मासूम वहीं गोदाम में खेल रही थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल: दहके घर के बाहर रोती मां, ‘मेरे बच्चे को बचा लो’… 15 घंटे बाद मिली मासूम की देह अचानक भड़की आग से गोदाम में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस आगजनी में चार महिलाएं भी बुरी तरह से झुलस गईं। वहीं अंदर खेल रही चार साल की मासूम का भी लापता हो गई थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी ने लाल जोड़े में विदा किया पति, दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि

चार झुलसी महिलाओं का अस्पताल में चल रहा इलाज

आग में झुलसी महिलाओं को तुरंत ही सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। झुलसी महिलाओं में 50 वर्षीय ओमवती, 22 वर्षीय सुमन, 40 वर्षीय सुनीता और 45 वर्षीय कमलेश शामिल हैं। इनमें से तीन महिलाएं उत्तर प्रदेश और एक उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं आग में जिंदा जल गई चार साल की बच्ची 22 वर्षीय सुमन की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी गाड़ी से मिली चरस, टिफिन बॉक्स में छुपाकर ले जा रहे थे दो लोग

गोदाम में मिला बच्ची का जला हुआ शव

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद मची अफरा तफरी के बाद से बच्ची लापता थी। जिसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद बुधवार देर रात को एक बार फिर बच्ची की तलाश शुरू की गई तो बच्ची का शव गोदाम के अंदर से बरामद हुआ। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पेंट करते चौथी मंजिल से गिरा पेंटर, नहीं बच सकी जान- पसरा मातम

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलत ही पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा और अग्निशमन की गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाया गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल चारों महिलाओं को गोदाम से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया था। पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणांे का पता नहंी चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बूढ़े बाप ने खोया इकलौता सहारा, कंधों पर आई परिवार की जिम्मेदारी

4 घायल महिलाओं में एक की हालत नाजुक

वहीं बच्ची का शव आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनांे को सौंप दिया है। इस आगजनी मंे एक चार साल की बच्ची की मौत हुई है और चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। वहीं सिविल अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर एवी राघव ने बताया कि चारों घायल महिलाओं में से एक की हालत नाजुक है जिसे प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख