नाहन। हिमाचल में हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कभी सड़कों पर हादसे हो रहे हैं तो कभी अन्य हादसों में लोगा अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में हुआ है। यहां एक शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई है। यह हादसा सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी जांच में जुट गई है।
खाई में गिरा शख्स
दरअसल रात को पैदल घर लौट रहा शख्स अचानक से खाई में गिर गया। खाई में गिरने से वह बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू निवासी संगड़ाह जिला सिरमौर के रूप में हुई है। संजीव कुमार दुकान चलाता था और रात को दुकान बंद करने के बाद घर जा रहा था।
यह भी पढ़ें : सदन में बोले जयराम ठाकुर, सीएम सुक्खू आज भी कर रहे हैं वीरभद्र सिंह के विरोध में काम
दुकान बंद कर घर लौट रहा था शख्स
मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार संगड़ाह के पुराने बाजार में किराने की दुकान करता था। बीते रोज शुक्रवार की रात को वह अपनी दुकान बंद कर पैदल अपने घर गांव डाहर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में एक जगह उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और संजीव को खाई से निकाल कर संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया सरकारी कर्मचारियों को जोर का झटका- OPS के नियमों में बदलाव
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
परिजनों के अनुसार संगड़ाह अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं आज शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
यह भी पढ़ें : सरकार का कमाल! HRTC के 96 फीसदी रूट घाटे में- फिर भी समय पर मिल रहा वेतन
गामीणों में रोष
संजीव की मौत से जहां उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में भी मातम पसर गया है। संजीव की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डाहर गांव को जाने वाले रास्ते की हालत काफी खराब है।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- अहंकार से भरे हैं, माफी के लायक भी नहीं
यहां पहले भी कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खराब रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को टाला जा सके।