#हादसा

July 6, 2026

हिमाचल : ठेकेदार ने 4 बेटियों से छीना पिता का साया! शट डाउन लिए बिना पोल पर चढ़ाया शख्स

बिजली के पोल पर काम करते समय हुआ हा,दसा 

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पांवटा साहिब के धौलाकुआं इलाके में बिजली लाइन बिछाने के दौरान एक 45 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली के पोल पर काम करते समय हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा पांवटा साहिब के धौलाकुआं क्षेत्र में हुआ। गांव बेलवाली निवासी मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा बारु राम पिछले कई सालों से बिजली विभाग के एक ठेकेदार के पास मजदूर के तौर पर काम करता था।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह जिले में भाजपा का परचम, निर्विरोध चुने गए जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

रविवार सुबह ठेकेदार ने उसे बिजली के पोल पर चढ़कर काम करने के लिए भेजा। पोल के ऊपर से 33 केवी की हाई वोल्टेज लाइन गुजर रही थी। काम के दौरान बारु राम अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों ने ठेकेदार पर लगाए लापरवाही के आरोप

मृतक के परिजनों का कहना है कि ठेकेदार ने बिना बिजली बंद करवाए और बिना शटडाउन लिए ही मजदूर को पोल पर चढ़ा दिया। उनका आरोप है कि अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। इसी लापरवाही के चलते परिवार ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : अचानक गायब हो गया था कूरियर कर्मी, दूसरे दिन जंगल में पेड़ से ल.टका मिला श*व

चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बारु राम अपने पीछे पत्नी और चार बेटियों को छोड़ गए हैं। घर के कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख