#हादसा
May 12, 2026
हिमाचल: सड़क पर फिसलन से बिगड़ा कार का बैलेंस, 200 मिटर गहरी खाई में समाई- चालक ने तोड़ा दम
200 मिटर गहरी खाई में जा गिरी कार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा ठियोग उपमंडल में सामने आया है। हादसा सोमवार देर शाम उस समय पेश आया, जब एक कार देवठी रोड से होकर जा रही थी। इसी दौरान सोवल के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का कहर: बिजली गिरने से शख्स की मौत, घरों की छतें उड़ीं- 16 मई तक अलर्ट जारी
हादसे के समय जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। जब लोगों ने नीचे झांककर देखा तो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खाई में पड़ी हुई थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
खाई गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: फौजी ने इंस्टाग्राम पर फंसाई युवती, शादी के नाम पर लूटता रहा इज्जत- अब रिश्ते से मुकरा
राकेश पुत्र राम दत्त निवासी गांव चरैल, ठियोग के रूप में हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।