राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: 53 साल के शख्स की नहीं हुई थी शादी, हीटर पर गिरा पड़ा मिला

शिमला के कसुम्पटी में मिला 53 वर्षीय कृष्ण चंद का शव, हीटर के ऊपर पड़ी मिली लाश

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal shimla single man found fell heater

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित उपनगर कसुम्पटी में एक शख्स का शव बरामद किया गया है। मृतक शख्स का शव हीटर के ऊपर पड़ा हुआ मिला है। जान गंवाने वाले शख्स का नाम कृष्ण चंद बताया गया है, जिनकी उम्र 53 साल थी।

किराए के मकान में अकेला रहता था

जान गंवाने वाला शख्स अविवाहित बताया गया है, जो कि छोटा शिमला थाना के तहत आते कसुम्पटी में किराए के मकान में अकेला रहता था। उसी कमरे से कृष्ण चंद का शव झुलसी हुई हालत में बरामद किया गया है। मृतक हीटर पर गिरा पड़ा था, इस कारण से शुरूआती छानबीन में भी इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि हीटर पर गिरने के बाद करंट लगने और फिर झुलस जाने के कारण शख्स की मौत हुई। वहीं, वह हीटर भी शोर्ट सर्किट होने की वजह से बंद पाया गया।

 

यह भी पढ़ें: पति संग हिमाचल आई महिला परलोक सिधारी: पिता बोले- दामाद ने छीन लिया

इस तरह से हुआ मौत का खुलासा

शख्स की मौत होने का पता तब चला, जब एक स्थानीय दुकानदार ने एक लड़के को कृष्ण चंद के मकान पर सामान पहुंचाने के लिए भेजा। मगर वहां उसने देखा कि कृष्ण चंद हीटर पर गिरे हुए मिले। इसके बाद उसने मकान मालिक को इस बारे में जानकारी दी और फिर पुलिस को बुलाया गया।

छानबीन में जुटी पुलिस

वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इस बारे में पूछताछ किए जाने पर बताया गया कि बीते 30 अप्रैल से कृष्ण चंद अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था। उधर, मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक शख्स के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख