#हादसा

February 16, 2026

हिमाचल: सवारी छोड़ लौट रहा था चालक, गहरी खाई में जा गिरी टैक्सी, परिवार ने खो दिया कमाउ बेटा

सवारी छोड़ कर वापस लौट रहा था घर, बीच रास्ते हो गया हादसा

शेयर करें:

shimla Taxi Accident

रामपुर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर एक छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना बन जाती है। वाहन चालकों की लापरवाही के चलते आए दिन प्रदेश में सड़क हादसे हो रहे हैं जिसमें कई लोगों की कीमती जिंदगियां खत्म हो रही हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हिमाचल के शिमला जिला के रामपुर बुशहर में हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सोमवार देर शाम को पुलिस थाना निरमंड के तहत आते बागीपुल जाओं सड़क  हुआ है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत ढारे परेश नामक स्थान पर करीब 4:40 बजे एक वाहन (HP 01AA 0144) अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING- पशु मित्र भर्ती पर सरकार ने लगाई ब्रेक, विवाद के बाद रोकी प्रक्रिया

धमाके की आवाज से दौड़े लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बागीपुल से जाओं तक सवारियां छोड़कर वापस बागीपुल की ओर लौट रहा था। जैसे ही गाड़ी ढारे परेश मोड़ पर पहुंची, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा समाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खाई में गिरते समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्मार्ट मीटर का एक और बड़ा झटका, 20 दिन का आया एक लाख बिजली बिल; उड़े होश

 

जब स्थानीय लोग नीचे पहुंचे तो चालक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस थाना निरमंड की टीम मौके के लिए रवाना हुई और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी मदन लाल ने बताया कि वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणो की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख