#हादसा
June 13, 2026
हिमाचल: देर रात घर के आँगन में धड़ाम से गिरी थार, नीचे दबा 28 वर्षीय युवक- हुई मौ*त
घर में बैठे परिवार को अचानक सुनाई दी तेज आवाज
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रात के अंधेरे में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक जोरदार आवाज ने पूरे इलाके को हिला दिया। बाहर आकर लोगों ने देखा कि एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी और एक घर के आंगन में पलटी हुई थी। गाड़ी के नीचे एक युवक दबा हुआ था, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में बीते कल शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे हुआ। वीरगढ़ निवासी शीतल सिंघा अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद थे। रात का समय होने के कारण इलाके में शांति थी। इसी दौरान अचानक ऊपर की तरफ से किसी भारी चीज के गिरने जैसी जोरदार आवाज आई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : HT लाइन की चपेट में आने से झुलसा 22 वर्षीय पेंटर, नहीं बच पाया बेचारा
आवाज इतनी तेज थी कि परिवार के लोग घबरा गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद जब वह तुरंत घर से बाहर निकले तो सामने का दृश्य देखकर हैरान रह गए। घर के आंगन में एक सफेद और काले रंग की थार गाड़ी पलटी हुई पड़ी थी। गाड़ी की छत जमीन की ओर थी और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा था।
थार के नीचे एक युवक दबा हुआ था। यह देखते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग एकत्र हो गए। अशोक चौहान समेत ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला। लेकिन दुर्भाग्य से युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला साथी के साथ चिट्टा सप्लाई करने पहुंचे थे 3 पंजाबी, होटल के पास हुए गिरफ्तार
कविश चौहान उम्र 28 साल, पुत्र जगदीश चौहान, निवासी गांव शावट, जिला शिमला के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे के समय कविश चौहान थार गाड़ी में अकेले ही मौजूद थे। वाहन में उनके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारण से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हालांकि अभी तक हादसे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा झटका : बिजली उपभोक्ताओं पर थोप दिया फ्यूल चार्ज, आम आदमी परेशान
घटना की सूचना मिलने के बाद कुमारसैन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर थार गाड़ी सड़क से नीचे कैसे गिरी और हादसे के पीछे क्या कारण रहे। मामले की जांच जारी है।