शिमला। हिमाचल में नया साल शुरू होते ही सड़क हादसों का दौर भी बढ़ गया है। बीते रोज ही दो सड़क हादसों में चार युवकों की मौत हो गई थी। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा आज गुरुवार देर शाम को हिमाचल की राजधानी शिमला के चौपाल में हुआ है। यहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए है।
गुरुवार देर शाम हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार देर शाम को चौपाल पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आते नेवटी पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक सहित दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। इस हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां-बाप ने खोया लाडला बेटा, घर से बिना बताए गया था कहीं
खाई में जा गिरी कार
यह हादसा नेरवा से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी थी। हादसा गुरुवार शाम करीब 4:45 से 5:00 बजे के बीच हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दागदार हुई खाकी, दो होमगार्ड जवानों ने 500 रुपए में बेच दिया इमान, गिरी गाज
एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
इस हादसे में जान गवाने वाले शख्स की पहचान सैनी राम निवासी रोहड़ू के रूप में हुई है। वहीं घायलों में 49 वर्षीय गीता राम निवासी जुब्बल उनकी पत्नी 44 वर्षीय राजमा देवी और 37 वर्षीय सरोज देवी के रूप में हुई है। सभी घायलांे को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में नकली पुलिसवाला बनकर घूम रहा था युवक, पहुंचा सलाखों के पीछे
पुलिस कर रही मामले की जांच
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ। हादसे का शिकार हुए सभी लोग शिमला जिला के जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया है।