#हादसा
May 19, 2025
हिमाचल: भेड़ चराते वक्त खाई में गिरे हिम्मत सिंह, 69 साल थी उम्र
भेड़ चराते वक्त खाई में गिरे बुजुर्ग हिम्मत पाल
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन बुजुर्गों के साथ हादसों में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ताज़ा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग भेड़पालक की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग भेड़पालक इंद्रहार पास की ओर अपनी भेड़-बकरियों को ले जा रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग पहाड़ी से फिसलकर गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग की पहचान 69 वर्षीय भेड़पालक हिम्मत पाल, निवासी गांव झिकला चंद्रेटा के रूप में की गई है। हिम्मत पाल अपने दो साथियों के साथ करीब 500 भेड़-बकरियों के झुंड को लेकर पहाड़ी मार्ग पर चढ़ाई कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर के आंगन में एक साथ सजी दादा- 2 पोतों की अ*र्थियां, 3 चि*ताओं को देख दहला क्षेत्र
बताया जा रहा है कि ऊंचे और संकरे रास्ते पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरे। गिरने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और कंबल के सहारे नीचे उतारा।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में भाग लिया और जैसे ही मोबाइल नेटवर्क मिला, उन्होंने परिवार को हादसे की सूचना दी। हालांकि, हिम्मत पाल की चोटें इतनी गंभीर थीं कि वह रविवार सुबह दम तोड़ बैठे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कैबिनेट: विक्रमादित्य के विभाग में फेरबदल सहित पढ़ें सभी बड़े फैसले
धर्मशाला पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। सोमवार यानी आज मेडिकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, हिम्मत पाल जैसे भेड़पालक पीढ़ियों से हिमाचल की ऊंचाइयों में अपने पशुओं को लेकर यात्रा करते हैं, जिनके जीवन में संघर्ष और जोखिम की कोई कमी नहीं होती। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पहाड़ी जीवन की कठोर सच्चाई को सामने ला दिया है।