#हादसा

January 1, 2026

हिमाचल: बाइक सवार युवक को तड़पता छोड़ भागा ट्रक चालक, परिवार ने खो दिया 24 वर्षीय बेटा

नए साल के पहले ही दिन जवान बेटे की मौ*त

शेयर करें:

Una Bike Accident

ऊना। नया साल खुशियों और उम्मीदों का पैगाम लेकर आया था, लेकिन ऊना जिले के एक परिवार के लिए साल का पहला ही दिन जिंदगी भर का गम दे गया। जिस बेटे के साथ घर में नए साल की शुरुआत की उम्मीद थी, वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर ने एक 24 वर्षीय युवक की जान ले ली और परिवार का सहारा हमेशा के लिए छीन लिया।

ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

यह सड़क हादसा हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के त्यूड़ी क्षेत्र में गुरुवार शाम को हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक सड़क पर तड़पता रह गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बहडाला गांव निवासी साहिल धीमान (24) पुत्र गोरखनाथ के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: नए साल में नौकरियों की भरमार: सुक्खू सरकार 1522 योग प्रशिक्षकों की करेगी नियुक्ति; जानें वेतन

टक्कर मार मौके से भाग गया ट्रक चालक

जानकारी के अनुसार साहिल अपनी बाइक पर सवार होकर त्यूड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साहिल का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रही ट्रैक्टर.ट्रॉली से जा टकराया। हादसे के बाद साहिल सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक ने न तो वाहन रोका और न ही घायल की मदद की, बल्कि मौके से भाग निकला। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें: बीड़ी-सिगरेट पीने वालों को झटका, नए साल में तंबाकू उत्पादों पर बढ़ाया 40 फीसदी GST

अस्पताल में तोड़ा दम

हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान साहिल ने दम तोड़ दिया। नए साल के पहले ही दिन युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में जहां जश्न की तैयारियां थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: नए साल की पहली सुबह ध*माके से दहला इलाका- पुलिस की नाक के नीचे हुई वारदात- जानें

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख