#हादसा
September 3, 2026
हिमाचल : बाइक को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, टायर के नीचे आया बुजुर्ग, मौके पर मौ**त
ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते आए दिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां राजपुरा-पड़गल मार्ग पर एक ट्रक ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, राजपुरा निवासी संजय शर्मा बाइक पर एक बुजुर्ग को पीछे बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक भी ऑटो को ओवरटेक कर रहा था। ट्रक और बाइक दोनों एक साथ ऑटो को पार करने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक ही दिन दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, शेल्टर के पास मिली दो युवकों की देह
इसी दौरान ट्रक चालक राज कुमार निवासी रोही, जिला हमीरपुर ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए।
ट्रक का पहिया बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साद राम (63), पुत्र बचनु राम, निवासी गांव व डाकघर वरुणा, तहसील पजैरा, जिला सोलन के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : 14 साल की किशोरी को होटल ले गया युवक, 6 दिन तक की निचता
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।