#हादसा

November 29, 2025

हिमाचल ब्रेकिंग: गहरी खाई में जा गिरी बेकाबू बाइक, बुझ गया एक घर का चिराग

अस्पताल जाने से पहले ही निकले प्राण

शेयर करें:

Himachal News

सोलन। आज ही हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई थी जहां एक सड़क हादसे में एक परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई थी। ये हादसा तब हुआ जब बाइक पेड़ से जा टकराई। अब एक और खबर सामने आई है जहां एक बाइक ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी।

बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर बाइक

ताजा मामला सोलन जिले से सामने आया है। यहां गंभर पुल क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने जैसे ही हादसे की आवाज सुनी, वे मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने ली करवट, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी; चरम पर पहुंचेगी ठंड

नहीं बची खाई में गिरे युवक की जान

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को गहरी खाई से बाहर निकाला लेकिन अफसोस तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

फिलहाल नहीं हुई है युवक की पहचान

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। आगामी जांच के बाद ही ये जानकारी सामने आ पाएगी।

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार को OBC समाज की चेतावनी, मांगें पूरी ना होने पर होगा विधानसभा का घेराव

हमीरपुर में भी हादसे में युवक की मौत

गौरतलब है कि हमीरपुर में भी आज एक बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ज्यादा दुख की बात है कि युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

जनता में जागरूकता लाने की है जरूरत

बढ़ते सड़क हादसों को लेकर प्रशासन और पुलिस को लगातार जागरूकता अभियान चलाने चाहिए। सड़क पर ड्राइव करते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना होता है लेकिन कई लोग इस जानकारी के अभाव में सड़क हादसों का शिकार हो बैठते हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख