#हादसा

October 1, 2024

हिमाचल : सड़क हादसे ने छीन ली करण की जिंदगी, महिला गंभीर घायल

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक युवक की जान चली गई है। वहीं, बाइक सवार महिला बुरी तरह से घायल बताई जा ही है। हादसा ऊना के स्थानीय पुराना होशियारपुर रोड के पास पेश आया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

युवक की गई जान

जानकारी मिली है कि बाइक सवार घालूवाल से ऊना की ओर पुराना होशियारपुर रोड से आ रहा था कि उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हुई। इस सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक की पहचान करण के रूप में हुई है जो जालंधर का निवासी बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें : कमरे में अकेला सोया था हर्ष, सुबह दरवाजे खोलते ही मची चीख-पुकार

महिला गंभीर रूप से घायल

बता दें कि इस हादसे में करण के साथ एक महिला भी सवार थी। बाइक सवार महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल महिला को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस द्वारा इस घटना के बारे में परिजनों को भी सूचित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जाएगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घास काटने पर हुआ विवाद- मां और बेटे ने शख्स पर किए कई वार

पुलिस ने जांच की शुरू

एस.पी. राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को फिर से उजागर करती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख