#हादसा

June 15, 2025

हिमाचल : अर्थी को श्मशान घाट ले जा रहे 40 लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, 22 की हालत गंभीर

बायला गांव में अंतिम संस्कार के दौरान हुआ हादसा

शेयर करें:

madhumakkhi attack

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के तहत आने वाले परमाणु स्थित रजेरा पंचायत के बायला गांव में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। अंतिम यात्रा के दौरान, जैसे ही शव को लेकर परिजन आगे बढ़े, पीछे चल रहे करीब 40 लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।

धुएं के कारण हुआ हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, शवयात्रा के दौरान किसी कारण धुआं उठ रहा था, जिससे कारण  मधुमक्खियों का छत्ता उखड़ गया और उन्होंने पीछे चल रहे लोगों को निशाना बना लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले कई लोग डंक का शिकार हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जुआ खेलता पकड़ा गया सरकारी कमेटी का सदस्य, BJP ने मचाया जमकर बवाल

22 लोगों को अस्पताल में भर्ती

मधुमक्खियों के हमले में कुछ लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन गंभीर रूप से प्रभावित 22 लोगों को फौरन पंथाघाटी के ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो व्यक्ति तो बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों ने सभी घायलों को करीब 4 घंटे तक निगरानी में रखा और प्राथमिक उपचार के बाद शाम तक उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी : तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश बढ़ाएगी परेशानी

गांव में दहशत का माहौल

यह हादसा बायला गांव के लोगों को हिला गया है। एक तरफ जहां परिवारजन अपने प्रियजन की अंतिम यात्रा में शामिल हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर अचानक हुए इस प्राकृतिक हमले ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया। लोगों का कहना है कि प्रशासन को अब ऐसे मार्गों पर मधुमक्खी के छत्तों या संभावित खतरे की जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा न हो।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख