#हादसा

December 22, 2024

हिमाचल : बेटी को राशन देने जा रहा पिता खाई में गिरा- नहीं बच पाया

शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित जनजातीय क्षेत्र होली में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार (40) पुत्र चतरो राम, निवासी गांव सिंयुर, तहसील होली के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक दिव्यांग था और सिंयुर स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था।

राशन छोड़ने जाते समय पांव फिसला

जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार अपनी बेटी के लिए राशन छोड़ने धर्मशाला जा रहा था। इस दौरान वह सिंयुर जीरो प्वाइंट के पास पांव फिसलने से रावी नदी की ओर खाई में गिर गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूल में घुस गए 2 चोर, प्रिंसिपल के कमरे से उड़ाना चाहा सामान- एक गिरफ्तार रात के समय गिरने की घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने सड़क किनारे सामान रखा देखा और जांच शुरू की। इसके बाद रावी नदी के किनारे शव मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, फौरी राहत राशि जारी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे होली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल से बदलने जा रहा मौसम- 27 से होगी बारिश-बर्फबारी प्रशासन ने परिवार को 25,000 रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की है। तहसीलदार होली देविंद्र गर्ग ने बताया कि प्रशासन ने प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की है और भविष्य में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। व्यक्ति के परिवार को फौरी राहत जारी कर दी गई है। वहीं, हादसा कैसे हुआ उसकी भी जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख