शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित चौपाल थाना क्षेत्र में एक भयानक सड़क दुर्घटना ने तीन लोगों की जिंदगी छीन ली। यह हादसा मुडांहलानी से पुलबाहल जाने वाली सड़क पर हुआ, जब एक ऑल्टो कार (नंबर HP10C 0476) नियंत्रण खो बैठी और लिहाट नाले के किनारे ढलान में 400 मीटर नीचे तक जा गिरी।
हादसे में 3 की मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कार में तीन व्यक्ति सवार थे। मौके पर ही तीनों की मौत की पुष्टि की गई है। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी मुडांह की ओर से पुलबाहल की दिशा में जा रही थी और मुडांह से लगभग 4 किलोमीटर आगे, लिहाट नाले के पास यह हादसा हुआ। कार सड़क से काफी नीचे ढलान में गिर गई, जिससे तीनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान में सफाई करते विपन को का*टा सांप, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतकों की पहचान
वहीं, मृतकों में से एक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र भाग चंद, गांव शडान, डाकघर शेलापानी, तहसील जुब्बल जिला शिमला 33 वर्षीय के रूप में हुई है। वहीं, मृतकों की पहचान परीक्षित (28) निवासी कदरोट गांव और विनोद कुमार (32) निवासी चतरू गांव के रूप में हुई है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया है ,पोस्टमार्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए जाएंगे । खबर मिलने के बाद मुकेश के पिता, भाग चंद चौपाल अस्पताल पहुंच चुके हैं।
परिजनों को किया जा रहा सूचित
चौपाल पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल चौपाल भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थाना चौपाल से मुख्य आरक्षी नरेन्द्र राज ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा, जिसके बाद मृतकों को परिजनों के हवाले किया जाना है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 16 साल लड़ी हक की लड़ाई, अब लेफ्टिनेंट कर्नल बने रघुवीर
पुलिस जांच में जुटी
वहीं, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर लोग इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस दुर्घटना के पीछे क्या कारण थे। दुर्घटनास्थल के आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर के बाहर खेल रही मासूम को HRTC बस ने रौंदा, मची चीख-पुकार
बता दें कि हिमाचल में लोग अक्सर तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण ऐसे हादसों का शिकार होते हैं। ऐसे मामलों में सरकार और संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।