#हादसा
March 15, 2025
हिमाचल: अचानक सुलगी चिंगारी ने बरपाया कहर, लाखों का नुकसान
निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक काॅलोनी में भीषण अग्निकांड
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चांजू में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की श्रमिक कॉलोनी में शुक्रवार रात को एक भीषण अग्निकांड हुआ है। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड के चलते ही पूरे क्षेत्र में चीख पुकार मच गई ।
इस हादसे में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदु पुत्र धर्मचंद, निवासी संगेड, के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि शव का पोस्टमार्टम पुलिस देखरेख में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
आग लगने के बाद श्रमिक कॉलोनी में अफरातफरी मच गई और श्रमिकों के बीच चीख-पुकार सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई, हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।