मंडी। हिमाचल प्रदेश में आज जहां हर तरफ क्रिसमस मनाया जा रहा है। वहीं क्रिसमस की खुशियों के बीच एक घर में उस समय मातम पसर गया, जब परिवार के एक सदस्य की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरअसल हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही एक हादसा आज हिमाचल के मंडी जिला में हुआ है। हादसे में एक कार गहरी खाई में जा गिरी है।
मंडी के करसोग में हुआ हादसा
मिली जानकरी के अनुसार मंडी जिला के करसोग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें : क्रिसमस पर गहरी खाई में गिरी बस, 25 से 30 यात्री थे सवार; मची चीख पुकार
खाई में गिरी कार
बताया जा रहा है कि देर रात को कार में सवार होकर दो लोग शिमला करसोग मुख्यमार्ग से मुड़ने वाले कांडा काहनु संपर्क मार्ग पर से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार सड़क से लुढ़ कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई पत्नी, टकटकी लगा निहारता रहा बच्चा
अस्पताल भी नहीं पहुंच पाया शख्स
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दोनों घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया और फिर उन्हें सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दहके घर के बाहर रोती मां, ‘मेरे बच्चे को बचा लो’… 15 घंटे बाद मिली मासूम की देह
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान 44 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र हिमाराम निवासी गांव कांडा के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान 43 वर्षीय चौहान सिंह पुत्र तिलक राम निवासी कांडा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं शख्स की मौत से उसके परिवार में मातम पसर गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में दहका कबाड़ गोदाम, अंदर खेल रही 4 साल की मासूम लापता; 4 लोग झुलसे
पुलिस कर रही जांच
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तथा मामला दर्ज करते हुए हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।