#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: भांजे की शादी में डीजे पर नाच रही थी मामी, अचानक जमीन पर गिरी और...

मंडी में शादी समारोह में नाचते हुए महिला की मौत

शेयर करें:

Himachal mandi gohar aunty falling dancing dj wedding ceremony

गोहर (मंडी)। कहते हैं कि मौत कब कहां आ जाए यह कोई नहीं बता सकता। कई बार तो किसी शख्स की मौत ऐसे समय में हो जाती है, जब घर में खुशी का माहौल है। ऐसा ही कुछ हुआ है हिमाचल के मंडी जिला में। यहां एक शादी समारोह में नाचते हुए एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने भांजे की शादी में पहुंची हुई थी और डीजे पर जमकर डांस कर रही थी।

नाचते नाचते जमीन पर गिरी महिला की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के गोहर उपमंडल में एक महिला की डीजे की धुनों पर नाचते हुए अचानक मौत हो गई। महिला की मौत से शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। महिला दूल्हे की काफी करीबी थी। यानी मृतक महिला अपने भांजे की शादी में नाच रही थी। इसी दौरान अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़ी और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

हृदय गति रूकना माना जा रहा मौत का कारण

माना जा रहा है कि महिला की मौत हृदय गति रूकने से हुई होगी। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय मनसा देवी पत्नी चंद्रमणि शर्मा निवासी गांव सायरी मझवाड़ मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनसा देवी अपने पूरे परिवार के साथ भांजे की शादी में शामिल होने के लिए गोहर उपमंडल के मरहोट गांव में आईं थीं।

डीजे पर डांस कर रही थी महिला

शादी समारोह में शुक्रवार को धाम का आयोजन रखा गया था। इस दौरान शाम को डीजे आदि भी बज रहा था। सभी लोग डीजे पर नाचकर जश्न मना रहे थे। इसी जश्न के माहौल में मनसा देवी भी हिस्सा लेकर डीजे पर खूब डांस करने लगीं। डांस करते करते अचानक मनसा देवी जमीन पर गिर पड़ी। मनसा देवी को गिरता देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तुरंत मनसा देवी को मंडी के मांडव अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने शादी की हर रस्म को सलीके से निभाया और बारात में भी शामिल हुईं। मगर शादी के समापन समारोह के बाद यह दुखद घटना हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 17 वर्षीय लड़की की फोटो वायरल: डारावने वीडियो दिखाकर लूटी आबरू

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख