#हादसा

June 8, 2024

हिमाचल: क्रिकेट के खेल में छिन गया जीवन- खड्ड में डूबा 12वीं का छात्र

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक 12वीं कक्षा के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। युवक खड्ड किनारे अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच वह नदी में गिर गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। बेटे की मौत से माता पिता को गहरा सदमा लगा है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान थी।

खड्ड में डूबने से 12वीं के छात्र की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट में एक 12वीं का छात्र रिसा खड्ड में डूब गया है। यह हादसा चौक ब्रार्डता पंचायत के जरल गांव में हुआ है। मृतक किशोर की पहचान 16 वर्षीय साहिल पुत्र कमलेश कुमार के रूप में हुई है। साहिल क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद को पकड़ते समय खड्ड में गिरा था।

दोस्तों के साथ खेल रहा था क्रिकेट

बताया जा रहा है कि साहिल अपने दोस्तों के साथ रिसा खड्ड के किनारे पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। क्रिकेट खेलते समय जब गेंद साहिल की तरफ आई तो साहिल उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। यह भी पढ़ें: कंगना ने लिखी हिमाचल पुलिस को चिट्ठी: सुरक्षा के लिए मांगे 2 PSO इसी बीच अचानक से उसका पैर फिसला और वह सीधे खड्ड में गहरे में पानी में गिर गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कुछ ही देर में साहिल को खड्ड से बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तब उसकी मौत हो चुकी थी।

माता पिता का इकलौता बेटा था साहिल

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं बेटे की मौत की खबर मिलते ही साहिल के माता पिता बेसुध हो गए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात को 8 बजे बस पकड़ने गए थे- अज्ञात वाहन ने दोनों को उड़ाया पूरा क्षेत्र मां की चीखों से गूंजने लगा था। साहिल के पिता कमलेश कुमार टैक्सी चालक हैं और साहिल अपने माता पिता का इकलौता बेटा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख