#हादसा

October 27, 2024

हिमाचल: रात भर खाई में तड़पते रहे होंगे पांचों युवक! सुबह तक जा चुकी थी सबकी जान

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल के मंडी जिला में बीती रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के पांच युवकों की मौत से पूरा मंडी जिला ही मातम के आगोश में समा गया। जिसने भी यह खबर सुनी, वहीं इस दर्दनाक मंजर को अपने जहन में याद कर सिहर उठा। 16 से 30 साल के बीच के इन पांच युवकों की मौत के बाद मंडी जिला की चौहारघाटी मृतकों के परिजनों की चीखों से गूंज उठी।

रात को हुआ हादसा, सुबह चला पता

दरअसल जिला के घमच्याण गांव के यह सभी युवक आपस में रिश्तेदार थे और एक शादी समारोह में बरोट गए थे। बीती रात को बरोट से शादी समारोह से लौटते समय उनकी कार चौहारघाटी के वरधाण के पास करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा बीती आधी रात के करीब पेश आया। सभी मृतक युवक घमच्याण गांव के रहने वाले थे।

सुबह भेड़पालक ने देखी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

लोगों की मानें तो रात को हुए इस हादसे की जानकारी सुबह चली। सुबह के समय एक भेड़पालक ने खेतों में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को देखा तो इसकी जानकारी उसने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सुबह तक इन सभी युवकों की मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना था कि अगर इस हादसे का पता रात को ही चल जाता तो शायद इन युवकों की जान बच जाती। यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस की वर्दी पर लगा दाग, महिला कांस्टेबल ने किया साथी पर केस

क्षत विक्षत हालत में मिले शव

एसपी मंडी ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 साल का किशोर था और अन्य चार की उम्र 25 साल से 30 साल के बीच में बताई जा रही है। एसपी मंडी ने बताया कि जब सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो शव क्षत विक्षत हालत में पड़े हुए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को सड़क तक पहुंचाया। यह भी पढ़ें: हिमाचल में हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा, परिजनों ने शक किया जाहिर

प्रशासन ने जारी की फौरी राहत

पुलिस ने सभी शवों को जोगेंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन की तरफ से मृतक के परिवारों को फौरी राहत के रूप में 25 25 हजार की राशि जारी कर दी गई है। यह हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, एक साथ बुझे पांच घरों के चिराग

शोक के सागर में डूबा पूरा गांव

बता दंे कि एक साथ पांच जवान युवकों की मौत से घमच्याण गांव में आज पूरा दिन किसी घर में चूल्हा नहीं जला। पूरे गांव में मातम का माहौल बना रहा। पांच घरों से उठने वाली चीखों ने पूरे गांव को शोक सागर में डूबो दिया। अपने जवान बेटों के शवों को देख कर उनके परिजन बेसुध हो गए हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख