#हादसा

February 17, 2025

हिमाचल : किराए पर बाइक लेकर घूमने निकले थे दो दोस्त, डिवाइडर से हो गई जोरदार टक्कर

- किराए पर ली थी बाइक, घूमने जा रहे थे रिवाल्सर

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

बिलासपुर। हिमाचल में बेकाबू तेज रफ्तर अक्सर मौत का सबब बन जाती है। बिलासपुर के कल्लर में भी यही हुआ, जहां किराए की बाइक से युवकों का दो ग्रुप रिवाल्सर घूमने जा रहा था। तभी दोनों समूहों में रफ्तार को लेकर होड़ लग गई। कल्लर के पास एक बाइक बेकाबू होकर किरतपुर-मनानी फोरलेन के डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में हरिपुरद्वार के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिमला का रहने वाला युवक घायल है। उसका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

चंडीगढ़ से किराये पर ली थी बाइक 

दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से बाइक किराये पर लेकर रिवालसर घूमने गए थे। वापस आते समय यह हादसा हो गया। बाइकर्स ग्रुप में शामिल कार्तिक शर्मा निवासी गांव रांवी डाकघर सराहन तहसील रामपुर जिला शिमला ने बताया है कि दोस्त अभिनव, अमन ठाकुर, हरमिलन और दिव्यांश के साथ चंडीगढ़ से किराये पर बाइक लेकर मंडी के रिवाल्सर घूमने चले गए। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : विवाहिता ने छोड़ी दुनिया, मायका पक्ष ने पति पर जड़े आरोप

घर वापस लौटने की जल्दी 

रविवार को चंडीगढ़ के लिए वापस चल आ रहे थे। रात के समय किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के कल्लर पहुंचने पर जिस बाइक पर अमन और दिव्यांश बैठे थे, वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा अमन ठाकुर (20) पुत्र मदन ठाकुर निवासी गांव रतनपुर डाकघर करटोट तहसील रामपुर जिला शिमला और दिव्यांश (21) पुत्र राजाराम निवासी गली नंबर-4 नजदीक पांच हनुमान मंदिर पश्चिम अंबर तालाब तहसील हरिद्वार उत्तराखंड घायल हो गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस दिन से होगा बारिश-बर्फबारी, दस जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

एम्स में दिव्यांश की हो गई मृत्यु

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां दिव्यांश की मृत्यु हो गई। अमन ठाकुर का उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख