राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

62 साल की उम्र में ट्रेकिंग पड़ी भारी: अचानक से बिगड़ी तबियत- थम गई सांसें

मनाली में ट्रेकिंग के दौरान पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kullu manali tourist tourism heart attack

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण देशवासियों के लिए पर्यटन का एक अच्छा विकल्प भी है। हर साल लाखों सैलानी यहां घूमने आते हैं। ऐसे में कई बार पर्यटक दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में अब जिला कुल्लू में स्थित हिल स्टेशन मनाली से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां आचनक हार्ट अटैक आने से एक पर्यटक की मौत हो गई है।

ये रही मृतक की पहचान

जान गंवाने वाला शख्स मूलरूप से कर्नाटक का रहने वाला था, जिसकी पहचान 62 वर्षीय गुरलिंग रामचंद्रपा के रूप में हुई है।  सामने आई जानकारी के अनुसार गुरलिंग रामचंद्रपा 25 लोगों के समूह में कर्नाटक से मनाली ट्रेकिंग करने के इरादे से आया हुआ था। इन लोगों का ग्रुप 10 मई को मनाली पहुंच गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी विभूति ठाकुर बनी लेफ्टिनेंट: पति भी सेना में दे रहा सेवाएं

अचानक से बिगड़ी तबियत और..

इसके बाद 12 तारीख को पूरा ग्रुप सुबह 8 बजे के करीब कैंप नंबर 1 नेगी डूघ के लिए निकला था। जहां वे सुरक्षित पहुंच गए लेकिन जब वे सब सोमवार को कैंप नंबर 2 के लिए जा रहे थे, उस समय अचानक ही गुरुलिंग रामचंद्रपा गरील का तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल भी ले गए मगर नहीं बचाया जा सका

मगर तबतक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।  मनाली के DSP केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुरूआती छानबीन में पुलिस के इसे हार्ट अटैक का मामला ही माना है। हालांकि, मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : परिवार के साथ हिमाचल आया था शख्स, अचानक बिगड़ी तबीयत और…

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख