राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: सुबह-सवेरे दुखद खबर, खाई में गिरी ऑल्टो- 4 थे सवार

कुल्लू में दर्दनाक हादसा, ऑल्टो कार खाई में गिरी, चार की मौत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal kullu alto car ditch fallen 4 people on board

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जारी सड़क हादसों के दौर के बीच सूबे के कुल्लू जिले से एक बड़े ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यह हादसा कुल्लू जिले के तहत आते आनी उपमंडल में राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला के पास पेश आया। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई। हादसे के वक्त वाहन में कुछ चार लोग सवार थे। इन सभी लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है।

ये रही मृतकों की पहचान

  • सुरेंद्र कुमार (40)
  • सुशील कुमार (36)
  • बीर सिंह (43)
  • संजीव कुमार (34)

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चिट्ठी ने खोला टैंक में मिले महिला के कंकाल का राज, पति पर लगे थे आरोप

मौके पर ही चली गई चारों की जान

इस दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ये सभी लोग खनेरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि हादसे इतना अधिक भयावह था कि कार सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे का कारणों का नहीं चल पाया पता

उधर, हादसे के बारे में सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत ही रेस्क्यू अभियान में जुट गई। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाल अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इस हादसे के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख