#हादसा
April 25, 2026
हिमाचल: खेत में सूखी घास ज*लाते चपेट में आई महिला, चीखें सुन दौड़े लोग; नहीं बची जा.न
उगी झाड़ियों और सूखी घास को जला रही थी महिला
शेयर करें:

कांगड़ा। कई बार रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता इतनी बढ़ जाती है कि खतरे का अंदेशा तक नहीं हो पाता, और एक छोटी सी चूक बड़ी अनहोनी में बदल जाती है। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां खेत में घास जलाते समय एक बुजुर्ग महिला अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी उपमंडल के मझीन इलाके का है। यहां पर महिला अपने खेत में उगी झाड़ियों और सूखी घास को जलाकर साफ कर रही थीं। रोजमर्रा की तरह महिला अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और तेजी से फैलने लगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट में सुक्खू सरकार की फजीहत, कड़ी फटकार के साथ दूसरी बार लगाया भारी जुर्माना
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि महिला खुद को संभाल नहीं पाईं और उसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने जब धुआं और आग देखी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थीं।
गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग भी इस हादसे से काफी दुखी हैं।
यह भी पढ़ें ; हिमाचल: पहाड़ से गिरा मलबा, चपेट में आया 25 वर्षीय मशीन ऑपरेटर- बुझ गया परिवार का चिराग
कमला देवी उम्र 65 साल, पत्नी प्रेम चंद, गांव डडल, जिला कांगड़ा के रुप में हुई है।
SP देहरा मयंक चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हीटवेव की दस्तक, सामान्य से ऊपर चढ़ा पारा- ऊंचाई वाले इलाके भी हुए गर्म
प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई है कि खेतों में घास या झाड़ियों को जलाते समय पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी इस तरह के बड़े हादसे का कारण बन सकती है।