#हादसा
April 22, 2026
हिमाचल: मॉर्निंग वॉक कर रही दो महिलाओं को कार चालक ने कुचला, एक ने तोड़ा दम; दूसरी घायल
नींद की झपकी के कारण हुई टक्कर
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दिल दलता देने वाला हादसा पेश आया है। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां पर एक कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बीते कल मंगलवार सुबह-सवेरे पेश आया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह के समय सैर के लिए घर से निकली थीं। तभी एक कार चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी और पालमपुर की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान थुरल बाजार के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी लेन में चली गई, जहां सड़क किनारे पैदल चल रही महिलाओं को उसने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और सड़क पर ही गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को नागरिक अस्पताल थुरल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कौशल सूद उम्र 50 साल, जिला कांगड़ा
घायल अनामिका सूद (48) का इलाज अभी भी जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर यह सामने आया है कि कार चला रहे व्यक्ति को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।