राजनीति

#हादसा

February 3, 2026

हिमाचल में अचानक दहक उठा दो मंजिला मकान, घर के अंदर फंसे 2 मासूम बच्चे; सहमा इलाका

महिला की बहादुरी से बची दो मासूम जानें

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Fire Incident

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कच्चे दो मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त घर में दो मासूम बच्चे मौजूद थे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घर में लगी भीषण आग 

घटना जिला कांगड़ा के पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-13 में बीते कल सोमवार को दोपहर के समय घटी। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त घर में रहने वाली महिला किसी काम से बाहर गई हुई थी और घर में सिर्फ उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। दोनों बच्चे 5 और 9 साल के हैं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस हा*दसा: अब तक चार लोगों की मौ*त, CM के घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश

घर के अंदर आग में फंसे दो मासूम बच्चे

निचली मंजिल में आग लगते ही बच्चे डर गए और अपनी जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल में चले गए। आग लगने के बाद घर से धुआं उठता देख पड़ोस की एक महिला को शक हुआ। जब वह मकान के पास पहुंची तो उसने आग देखी और जोर-जोर से शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि बच्चों तक पहुंचना आसान नहीं था।

महिला की बहादुरी से बची दो मासूम जानें

स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी, क्योंकि बच्चे ऊपर की मंजिल में फंसे हुए थे और नीचे से आग की लपटें उठ रही थीं। इसी बीच साहस दिखाते हुए एक महिला ने मकान के पीछे की ओर से खिड़की के पास सीढ़ी लगाई और बड़ी बहादुरी से दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों के बाहर निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भक्ति में लीन युवक को लगा करंट का झटका, नहीं बच पाया बेचारा- 20 साल थी उम्र

फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचने से पहले घर जलकर राख

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता ने लिया हालात का जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं बच्चों को सुरक्षित बचा लेने पर लोगों ने राहत महसूस की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख