#हादसा

August 23, 2024

4 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का उजड़ गया सुहाग

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बेहद दुखद हादसा पेश आया है। जिले के भाली में तीखे मोड़ पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुनीत कुमार के रूप में हुई है- जो की 27 साल का था और शाहपुर के गांव सिंयूह का रहने वाला था।

कोटला की तरफ से ट्रैक्टर लेकर आ रहा था मुनीत

जानकारी के अनुसार, मुनीत अपना ट्रैक्टर लेकर कोटला की तरफ से आ रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू को किसने दिया OPS बंद करने का सुझाव: क्या पहली गारंटी से भी पलट जाएंगे ? हादसे में मुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मुनीत अपने पीछे चार साल के बेटे और पत्नी को छोड़ गया है। मुनीत की मौत के बाद से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है।

मेडिकल कॉलेज टांडा में तोड़ा दम

इसके बाद उसे घायल अवस्था में शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मगर टांडा अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें: सुक्खू के मंत्री की कर्मचारियों को नसीहत, “हमारे पास नहीं है नोट छापने की मशीन”

परिजनों को सौंपा शव

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी कोटला SI संजीव धामी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो बड़ी खबरें भी पढ़ें-

नदी में गिरी कार, डेढ़ साल की बच्ची लापता

यह दुखद हादसा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेश आया है। यहां जुब्बल क्षेत्र के अंटी भालू क्यारी घेली प्रोजेक्ट सड़क पर एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई है। हादसे के वक्त कार में तीन सवार थे। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। जबकि, डेढ़ साल की बच्ची लापता है। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन से पति-पत्नी के शवों को नदी से निकाला। मगर अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

8 महीने के बच्चे को रोता छोड़ प्रेमी संग फरार हुई पत्नी

यह मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां एक महिला अपने आठ महीने के बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला का पति सरकारी स्कूल में मल्टी टास्क कर्मचारी है। महिला घर से किरयाने का सामान लेने निकली थी। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को ढूंढने में पुलिस टीम कोताही बरत रही है। उसकी पत्नी बीती 29 जुलाई से घर से लापता है। मगर पुलिस को अभी तक उसका कोई...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख