#हादसा

June 28, 2024

पंचायत सचिव का इकलौता बेटा स्वर्ग सिधार: पूरे गांव में पसरा मातम

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पेश आए एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत होने की खबर है। जान गंवाने वाले नौजवान लड़के का नाम हनी बताया गया है। जान गंवाने वाला युवक ग्राम पंचायत डूहक के गांव धनियारा का निवासी बताया गया है।

पंचायत सचिव का इकलौता बेटा था हनी

मृतक युवक के पिता संजू थुरल पंचायत में सचिव के पद पर तैनात हैं और मृतक हनी उनका इकलौता बेटा था। जवान बेटी की मौत होने से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है और ग्राम पंचायत डूहक के गांव धनियारा में भी शोक व्याप्त है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर मार खाए पंजाबी: लोकल बंदे के सिर पर फोड़ी थी बियर बोतल- क्रॉस FIR उधर, हादसे के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला भी दर्ज कर लिया है और छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो बड़ी खबरें भी पढ़ें:

पर्यटकों ने किया टैक्सी चालक का अपहरण

हिमाचल प्रदेश के एक टैक्सी चालक को दो पर्यटकों द्ववारा अगवा कर लिया गया है। अपहरण के आरोप पंजाब के लुधियाना के दो पर्यटकों पर लगाए गए हैं। टैक्सी चालक इन दोनों पर्यटकों को लेकर मनाली से शिमला लौट रहा था। मगर इसी वह लापता हो गया। चालक के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बरमाणा पाई गई है। जबकि, उसकी टैक्सी लुधिसाना में मिली है, जिसमें खून के धब्बे भी…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोस्तों के साथ आया था घूमने: नहीं बची जान

यह दुखद मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से सामने आया है। यहां अमृतसर से मनाली घूमने आए एक पर्यटक की मौत हो गई है। पर्यटक अपने दोस्तों के साथ निजी होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसके दोस्त उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां मौजूद डॉक्टरों ने जैसे ही…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख